Viral Video: पहले चप्पल और डंडे से ANM ने युट्यूबर को पीटा, फिर थाने पहुंचकर खुद ही लिखा दी रिपोर्ट
आपने बिहार के मनीष कश्यप के बारे में तो जरूर कहीं न कहीं सुना या देखा होगा। जिस तरह उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल के जरिये कई मुद्दों को उठाया और जनता के सामने बेबाकी से अपनी बात रखी,देश के कई युवाओं पर उनका असर हुआ। मनीष कश्यप इस वक्त जेल में हैं और उन पर कई मुक़दमे भी चल रहे हैं। लेकिन उनकी देखा देखी कई युवा उनकी राह पर चल पड़े हैं।
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला हाथ में चप्पल और डंडा लिए एक शख्स को मारती और दौड़ाती नजर आ रही है। दरअसल, वीडियो में जो महिला है वो स्वास्थय केंद्र की एग्जलरी नर्स एंड मिडवाइफ (एएनएम) है और जो शख़्स पिटाई खा रहा है वो एक युट्यूबर है। बताया जा रहा है कि युट्यूबर स्वास्थ्य केंद्र का रियलिटी चेक करने गया था जिसपर ANM भड़क गई।

सवाल पूछने से बादक गई स्वास्थ्य केंद्र की ANM
आपको बता दें कि सुल्तानपुर के कुरेभार थाना क्षेत्र के सराय गोकुल में स्वास्थय उपकेंद्र बना हुआ है। जानकारी अनुसार, यहां 5 जुलाई को यूट्यूबर ललित यादव निवासी सराय गोकुल कवरेज करने लिए पहुंचा और कैमरा चालू कर केंद्र की बदहाली को दिखाने लगा। इस दौरान पहले युट्यूबर केंद्र में फैली गंदगी, परिसर में उग रही जंगली झाड़ियां वगैरह दिखाता रहा। लेकिन जैसे ही वो जानकारी के लिए स्टॉफ रूम के गेट पर पहुंचा तो वहां बैठी ANM अचानक भड़क गई।
Recommended Video

हाथ में चप्पल और ईंट, वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि सवाल पूछने से नाराज एएनएम ने युट्यूबर के माइक आगे करते ही आव देखा न ताव अपनी चप्पल निकाली और उसपर हमला कर दिया। चप्पल तो चप्पल महिला में युट्यूबर पर ईंट और लाठी से भी हमला किया। वहीं युट्यूबर का कैमरा मैन इस पूरी घटना को रिकॉर्ड करता रहा। जिसे बाद में सोशल मीडिया पर डालकर वायरल कर दिया गया।

वीडियो हुआ वायरल तो थाने पहुँच गई ANM
यही नहीं, जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो खुद की गर्दन फंसती देख एएनएम ने पुलिस में युट्यूबर के खिलाफ तहरीर भी दे दी। जिसके आधार पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा समेत आधा दर्जन धाराओं में मुकदमा तक दर्ज कर डाला।
युट्यूबर पर ही करा दिया मुकदमा दर्ज
एएनएम जनकलली ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया है, "ललित अवैध असलहा लेकर केंद्र में घुस आया और बत्तमीजी करने लगा। मना करने पर टेबल पर रखे वैक्सीन को फेक दिया, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान हुआ। साथ ही युट्यूबर ललित द्वारा उपकेंद्र चलाने के बदले 10 हजार रुपए प्रति माह की रंगदारी भी मांगी गई। वहीं धमकी देते हुए ललित ने रजिस्टर के पन्ने फाड़ दिए, जिससे सरकारी काम में बाधा उत्पन्न हुई।"
वहीं ANM की इस तहरीर के आधार पर कूरेभार पुलिस ने युट्यूबर ललित यादव पर सरकारी कार्य में बाधा सहित आधा दर्जन गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। एसओ प्रवीण यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications