UP News: फ्रैक्चर था बायां पैर, डॉक्टर ने दाएं पैर का कर दिया ऑपरेशन, अस्पताल ने दी ऐसी सफाई, हंस पड़ेंगे आप
UP News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद में एक हड्डी रोग विशेषज्ञ द्वारा एक महिला के टूटे हुए पैर की जगह दूसरे पैर का ऑपरेशन कर दिया गया। ऑपरेशन रूम से जब महिला बाहर निकली तो उसके परिजनों को इस बात की जानकारी हुई।
उसके बाद महिला के परिजनों द्वारा हंगामा किया गया। महिला के परिजनों द्वारा हंगामा किए जाने के बाद डॉक्टर अस्पताल से भाग निकला जबकि अस्पताल प्रबंधन द्वारा जो सफाई दी गई उसे सुनकर बीमार महिला के परिजन भी हैरान रह गए।

अब आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
यूपी के प्रतापगढ़ जनपद के कन्हई थाना क्षेत्र के सीकरी कानुपुर गांव की रहने वाली 65 वर्षीय भुईला देवी का बांया पैर फैक्चर हो गया था। बताया जा रहा है कि फैक्चर पैर का ऑपरेशन करने के लिए महिला का बेटा गणेश कुमार प्रजापति उन्हें सुल्तानपुर लेकर पहुंचा।
गणेश ने बताया कि सुल्तानपुर के कोतवाली नगर गोलाघाट में स्थित अस्पताल में वह अपनी मां को भर्ती कराया। भर्ती करने के बाद डॉक्टर द्वारा एक्सरे किया गया और ऑपरेशन की बात कही गई। उसने कहा कि उसके बाद डॉक्टर तथा अस्पताल के कर्मचारी उसकी मां को ऑपरेशन थिएटर में ले गए।
दाहिने पैर का कर दिया गया था ऑपरेशन
गणेश द्वारा बताया गया कि कुछ समय बाद जब उसकी मां को लेकर अस्पताल के कर्मचारी ऑपरेशन थिएटर से बाहर निकले तो उन लोगों ने देखा कि उनकी मां के बाएं पैर की जगह दाहिने पैर का ऑपरेशन कर दिया गया था। यह देखकर लोग हैरान रह गए।
गणेश का कहना है कि इस बारे में अस्पताल के डॉक्टर से शिकायत की गई तो उन लोगों द्वारा ऑपरेशन को सही ठहराया गया। ऐसे में नाराज परिजनों ने पहले अस्पताल में हंगामा किया। उसके बाद परिजनों द्वारा इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की गई।
अस्पताल प्रबंधन ने दी सफाई
इस बारे में अस्पताल प्रबंधन द्वारा सफाई देते हुए बताया गया कि महिला का ऑपरेशन बिल्कुल सही हुआ है। डॉक्टर का कहना है कि महिला के बाएं पैर की पटेला बोन टूट गई थी। इसे हम कटोरी के भी नाम से जानते हैं।
डॉक्टर ने बताया कि दाहिने पैर में केवल सूजन थी और खून जमा हुआ था। ऐसे में दाहिने पैर का ड्रेन किया गया तथा बाएं पैर का ऑपरेशन किया गया। फिलहाल, अब यह मामला चर्चा में बना हुआ है। वहीं इस मामले में केस दर्ज करते हुए पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications