Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर लखनऊ से बिहार जा रही तेज रफ्तार कार हुआ एक्सीडेंट, तीन की मौत
Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार सुबह हुए कार हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी है। ये सभी कार से लखनऊ से बिहार जा रहे थे। अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गयी। इस दर्दनाक हादसे में पति पत्नी समेत एक अन्य महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। पुत्र गंभीर रुप से घायल है और उसका इलाज मेडिकल कॉलेज पर चल रहा है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कूरेभार थाना क्षेत्र के सेउर गांव के पास शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे लखनऊ से बिहार की ओर जा रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में कार पर सवार बिहार के बिहिया आरा निवासी राम चंद्र गुप्ता (55), उनकी पत्नी माया देवी (52) पुत्र विकास (30) व आंटी चिंता देवी (55) गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में राम चंद्र गुप्ता, माया देवी व चिंता देवी की मौके पर मौत हो गई जबकि विकास बच गया। दुर्घटना की जानकारी होने के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुत्र गंभीर रुप से घायल है। डाॅक्टरों का कहना है कि उसे गंभीर चोट आई है। अभी कुछ कहना जल्दीबाजी होगी।












Click it and Unblock the Notifications