सुल्तानपुर: चार बच्चों पर गिरी आकाशीय बिजली, तीन की मौत, एक घायल

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बकरी चराने गए चार बच्चे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इस हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसे गए बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। तीन बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

Three children die due to fall in celestial electricity

जानकारी के अनुसार, धम्मोर थाना क्षेत्र के हाजी पट्‌टी गांव सोहेल (17), सलीम (13), नदीम (14) व अजय (9) बाग में खेल रहे थे। इस दौरान बारिश शुरू हो गई। मूसलाधार बारिश से बचने के लिए चारों बच्चे जामुन के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। उसी समय एकाएक आकाशीय बिजली के गिरने से चारों बच्चे उसकी चपेट में आ गए। बारिश थमी और गांव के लोग वहां पहुंचे तो लोगों को घटना की सूचना मिली।

जब तक ग्रामीण उनकी मदद को पहुंचते तब तक सलीम और नदीम दम तोड़ चुके थे। उसके बाद आनन फानन में ग्रामीण अन्य घायल बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर सोहेल ने भी इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। सीएमओ डा. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर वो यहां पहुंचे हैं। मौके पर दो बच्चे अस्पताल लाए गए थे। जिसमें एक ने फौरन ही दम तोड़ दिया दूसरे का इलाज जारी है। लेकिन उसकी भी हालत नाजुक बनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+