Sultanpur News: रात में गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाकर किया कुछ ऐसा, अब जाना पड़ा जेल, जानें पूरा मामला
UP Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुल्तानपुर जनपद में एक युवक ने रात में अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया। मिलने के लिए बुलाकर उसने प्रेमिका से बातचीत की और फिर ईंट से उसके ऊपर वार कर उसकी हत्या कर दी।
प्रेमिका की हत्या करने के बाद उसकी लाश को खेत में फेंक कर फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार होने के बाद पुलिस की पूछताछ में प्रेमी द्वारा जुर्म कबूल किया गया है। आरोपी प्रेमी को मीडिया के सामने पेश करने के बाद पुलिस द्वारा न्यायालय चालान कर दिया गया।

घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि चकरपुर गांव निवासी राम कैलाश की 20 वर्षीय बेटी कोमल एक निजी कंपनी में सेल्समैन का जॉब करती थी। बुधवार की सुबह खेत में उसकी लाश मिली थी। मामले में पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी।
जांच के दौरान पुलिस ने सर्विलेंस सेल की मदद के आधार पर अंकुर नामक युवक को गिरफ्तार किया। अंकुर से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया और सच्चाई बयान करते हुए उसने अपनी और कोमल के बीच प्रेम संबंध की बात बताई।
उसने कहा कि उसके और कोमल के बीच 3 साल से संबंध थे। उसने यह भी बताया कि दोनों चोरी छुपे मुलाकात करते थे लेकिन धीरे-धीरे यह बात गांव के लोगों को पता चल गई। उसके बाद दोनों के परिजनों को जानकारी लगी और फिर परिवार में कहासुनी हुई।
उसने यह भी कहा कि उसकी मां कोमल के घर शादी की बात करने के लिए गई थी लेकिन कोमल के परिजनों द्वारा इनकार कर दिया गया। कोमल के परिजनों द्वारा शादी की बात से इनकार किए जाने के बाद अंकुर की शादी दूसरे जगह तय कर दी गई।
अंकुर ने बताया की शादी तय होने के बाद कोमल द्वारा शादी करने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। अंकुर उससे शादी नहीं करना चाहता था लेकिन वह लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी जिसके चलते उसने मंगलवार की रात में उसे मिलने के लिए बुलाया और उसकी हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications