Sultanpur Bride News: 'सोने के हार' के लिए अड़ गई दुल्हन, रात भर समझाते रहे लोग, नहीं हो सकी शादी

Sultanpur Bride News: सुल्तानपुर जिले के कसईपुर गांव में गुरुवार की रात एक शादी उस वक्त टूट गई जब दुल्हन ने वर पक्ष द्वारा सोने का हार न लाने पर विवाह से इनकार कर दिया। मामला चांदा कोतवाली क्षेत्र का है, जहां पूरी तैयारी और रिश्तेदारों की मौजूदगी के बावजूद एक आभूषण की कमी ने रिश्ते को पूरी तरह समाप्त कर दिया।

लड़की की ज़िद ऐसी थी कि रातभर की पंचायत, रिश्तेदारों की समझाइश, और यहां तक कि पुलिस की मौजूदगी भी उसे फैसला बदलने पर मजबूर नहीं कर सकी। नतीजतन शादी नहीं होने के चलते सजधज कर आई बारात को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा।

Sultanpur Bride New wedding

पूरा मामला सुल्तानपुर के कसईपुर गांव का, जहां 23 मई को घेराऊ नाम के व्यक्ति की बेटी पार्वती की शादी होनी थी। माहौल जश्न में डूबा था, रिश्तेदार जुटे हुए थे और दूल्हा अभिषेक बनकट लोदी गांव से बारात लेकर पहुंचा था।

बताया जा रहा है कि तय समय पर बारात पहुंची और द्वारपूजा का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। द्वारपूजा के बाद अन्य कार्यक्रम भी संपन्न हुए लेकिन जब गहनों की 'डाल' यानी गहनों को मंडप में रखा गया तो उसमें सोने का हार नहीं था।

हार न दिखाई देने के बाद दुल्हन पार्वती ने साफ कह दिया कि बिना सोने के हार के वह शादी नहीं करेगी। शुरुआत में सबको लगा कि वह मज़ाक कर रही है, लेकिन जब उसने मंडप में बैठने से इनकार कर दिया तो सभी हक्का-बक्का रह गए।

थाने तक पहुंचा मामला, नहीं बनी बात

बताया जा रहा है कि गांववालों और रिश्तेदारों ने रातभर मनाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन टस से मस नहीं हुई। गहनों के बिना रिश्ता मंजूर नहीं था। आखिरकार जब बात नहीं बनी तो सुबह पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोइरीपुर चौकी बुलाया और वहां घंटों बातचीत हुई।

दोनों पक्ष के लोगों ने काफी कोशिश की लेकिन पार्वती ने शादी के लिए 'नो हार, नो शादी' की शर्त पर अड़ गई। पुलिस भी कुछ कर नहीं सकी, क्योंकि मामला पूरी तरह आपसी सहमति का था। ऐसे में लड़के वालों ने खाली हाथ लौटने में ही भलाई समझी।

गांव में बना चर्चा का विषय, रिश्तेदार मायूस

जब गांव के लोगों का पता चला कि दुल्हन ने सिर्फ एक गहने के न आने पर शादी तोड़ दी, गांव के लोग भी हैरान रह गए। लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। इस दौरान किसी ने लड़की की ज़िद को जायज़ बताया, तो किसी ने इसे अहंकार कहा। दुल्‍हन की जिद के चलते शादी के तमाम इंतज़ाम बेकार हो गए।

वहीं, बारात लेकर आए लड़के वालों के लिए यह एक सदमे से कम नहीं रहा। जब दोनों पक्ष के लोगों के समझाने के बाद भी बात नहीं बनी तो दूल्हा अभिषेक और उसके परिजन बिना शादी किए लौट गए और रिश्ता पूरी तरह खत्म कर दिया।

वहीं इस बारे में चौकी प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने मीडिया को बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर शांतिपूर्वक बातचीत करवाई गई। उनका कहना था कि मामला घरेलू सहमति का है, इसमें पुलिस का हस्तक्षेप सीमित है। जब लड़की नहीं मानी तो दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से शादी खत्म करने का निर्णय लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+