UP: सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा, कंटेनर से भिड़ी BMW, 4 की मौत

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में शुक्रवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बीएमडब्ल्यू और एक कंटेनर की टक्कर हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स की मानें तो हादसा हाल में हुई भारी बारिश के कारण सड़क के धंसने की वजह से हुआ। बताया जा रहा है कि कंटेनर से टकराने के बाद कार में विस्फोट हो गया। जिसकी वजह से यातायत भी प्रभावित हो गया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

bmw accident

हादसा इतना भयानक की बीएमडब्ल्यू का नहीं चल रहा पता
कंटेनर से बीएमडब्ल्यू की भिंडत इतनी तेज हुई है कि उसका पता तक नहीं चल रहा है। इस एक्सीडेंट का सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर कई लोगों ने शेयर किया है। बीएमडब्ल्यू कंटेनर से एक्सीडेंट के बाद चकनाचूर हो गई है। वहीं, मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से कंटेनर में फंसे बीएमडब्ल्यू के पार्ट को निकाला जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक आज़मगढ़ की तरफ से एक बीएमडब्ल्यू कार लखनऊ की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी तरफ से एक कंटेनर तेज रफ्तार में आ रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। बीएमडब्ल्यू में चार लोग सवार थे। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल मृतकों के शवों को बाहर निकलवा लिया गया है। बीएमडब्ल्यू की जिस कार का एक्सीडेंट हुआ है, उसका नंबर रजिस्ट्रेशन नंबर UK 01C 0006 बताया जा रहा है।

वहीं, जिस कंटेनर से कार की टक्कर हुई है, उसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP21 CN 3021 है। पुलिस के मुताबिक हादसे की जानकारी लगते ही डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं। मृतक उत्तराखंड के रहने वाले थे। मामले की जांच यूपीडा को सौंप दी गई है।

ये भी पढ़ें- सुल्तानपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा का क्या है पूरा मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+