सुल्तानपुर: बेटे ने सौतेले पिता की गोली मारकर की हत्या, मां की दूसरी शादी से था नाराज

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक नाबालिग बेटे ने अपने सौतेले पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपित मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, वह अपनी मां की दूसरी शादी करने से नाराज था। इसलिए उसने अपने दो दोस्तों के साथ हत्याकांड की साजिश को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

son shot step father killed in Sultanpur

मामला कादीपुर कोतवाली इलाके के चतुरपुर गांव का है। यहां की रहने वाली सुमन का विवाह सूरजभान से हुआ था। दोनों का एक पुत्र छोटू है। डेढ़ वर्ष पहले सूरजभान का निधन हो गया था। निधन के एक वर्ष बाद सुमन ने पड़ोसी गांव बक्शूपुर निवासी विनीत शुक्ला से कोर्ट मैरिज कर ली। अपनी मां के द्वारा उठाए गए इस कदम से छोटू नाराज चल रहा था। जिसके बाद से वह सौतेले बाप विनीत से बदला लेने की फिराक में था। मंगलवार की दोपहर ढाई बजे के करीब विनीत अपने चचेरे भाई सूरज के साथ बाइक से कादीपुर बाजार से राशन लेकर घर आ रहा था।

गांव की कुछ दूरी पर एक ट्यूबवेल के पास पहुंचा था। तभी छोटू ने अपने दो साथियों के साथ हमला कर दिया। उन सभी ने दोनों की आंख में मिर्च डाल दी फिर विनीत पर राड से हमला बोल दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद छोटू ने विनीत को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। गंभीर हालत में उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनीत लखनऊ में रहकर नौकरी करता था। लॉकडाउन की वजह से वह यहीं रह रहा था।

सूचना पाकर एसपी शिवहरि मीणा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं, मृतक विनीत की पत्नी ने बेटे सहित तीन अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। जिसके बाद पुलिस की टीमों को आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए लगाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+