सुल्तानपुर: छेड़खानी के विरोध में छात्रा को बाइक से रौंदा, इलाज के दौरान मौत, लापरवाह कोतवाल सस्पेंड

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में बीते 8 अगस्त को छेड़खानी का विरोध करने पर तीन युवकों ने एक छात्रा को बाइक से कुचल दिया। छात्रा को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई थी। एसपी हिमांशु कुमार ने रविवार को लम्भुआ कोतवाली इंचार्ज को लापरवाही बरतने के मामले में सस्पेंड कर दिया है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी 11वीं की छात्रा स्कूल से छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर जा रही थी। बताया जा रहा है कि स्कूल से कुछ दूरी पर छंगेपुर निवासी प्रदीप कुमार ने छात्रा को रोक लिया। प्रदीप के साथ आशीष कुमार और संदीप भी मौजूद थे। तीनों शोहदो ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर छात्रा के साथ गाली-गलौज की, तब शोर मचने पर लोग जमा हुए तो आरोपी बाइक से छात्रा को कुचलते हुए फरार हो गए थे।

इलाज के दौरान छात्रा की मौत

इलाज के दौरान छात्रा की मौत

गंभीर हालत में छात्रा को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया और यहां भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान 14 अगस्त को उसकी मौत हो गई थी। एसएचओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा की दादी की तहरीर पर छेड़खानी व जान से मारने की कोशिश का मुकदमा पहले से दर्ज है। मौत के बाद मुकदमे में अन्य उचित धाराओं को शामिल कर तीनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

लापरवाही पर कोतवाल सस्पेंड

लापरवाही पर कोतवाल सस्पेंड

इस मामले में एसपी हिमांशु कुमार ने लापरवाही के आरोप में एसएचओ को सस्पेंड कर दिया है। एसपी ने अपने आदेश में लिखा है कि कोतवाल ने तीन दिन बाद मुकदमा दर्ज किया और जब दबाव बना तो आरोपियों की गिरफ्तारी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+