Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Om Prakash Rajbhar: सुल्तानपुर में राजभर का बड़ा बयान, पंचायत चुनाव में अकेले लड़ेंगे, गठबंधन से रहेगी दूरी

Om Prakash Rajbhar: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर सोमवार को सुल्तानपुर के दौरे पर पहुंचे। एक तरफ जहां उन्होंने विकास योजनाओं का जायज़ा लिया, वहीं मीडिया से बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि पंचायत चुनाव में उनकी पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी।

ओपी राजभर ने पंचायत चुनाव को आम आदमी की राजनीति का असली मैदान बताया। उन्होंने कहा कि जो लोग विधानसभा या लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ सकते, उनके लिए पंचायत चुनाव एक मजबूत मंच होता है। ऐसे कार्यकर्ताओं को भी मौका मिलना चाहिए जो सालों से मेहनत कर रहे हैं।

om prakash rajbhar speech

कहा कि बड़े-बड़े गठबंधनों में छोटे नेताओं की आवाज़ अक्सर दब जाती है। इसलिए ज़रूरी है कि हर दल खुद को मजबूत करे और अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारे। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि हम तो हमेशा अकेले लड़े हैं और आगे भी अकेले ही लड़ेंगे।

पंचायत चुनाव से जुड़ी राजनीति पर बेबाक राय

इस दौरान राजभर ने पंचायत चुनाव को राजनीति का प्रवेशद्वार बताते हुए कहा कि ये वो चुनाव हैं, जहां जमीनी कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाती है। यहां से नेता बनने का रास्ता निकलता है।

उन्होंने कहा कि जब कोई कार्यकर्ता वर्षों तक जनसेवा करता है, तो उसे मौका मिलना चाहिए। पंचायत चुनाव में वही लोग खड़े होते हैं, जो जनता से सीधे जुड़े होते हैं और जो असली लोकतंत्र की पहचान हैं।

राजभर ने बिना लाग-लपेट कहा कि गठबंधन की राजनीति में अक्सर छोटे नेताओं को टिकट नहीं मिल पाता। जिससे उनके मनोबल पर असर पड़ता है। उन्होंने इसे लेकर भाजपा पर भी परोक्ष रूप से निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि गठबंधन में सीटों की संख्या कम होती है, इसीलिए हम प्रयास करते हैं कि हमारे ज्यादा से ज्यादा नेता चुनाव लड़ें। अकेले लड़ने से हमें अपने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का पूरा अवसर मिलता है।

राहुल गांधी पर फिर साधा निशाना

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर ओपी राजभर ने तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं तो भारत की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं।

राजभर ने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस ने 60 साल तक सत्ता चलाई, तो उन्होंने ऐसी विदेश नीति क्यों नहीं बनाई जिससे भारत की साख मजबूत होती? सवाल उठाने से बेहतर है कि पहले अपने काम पर नजर डालें।

सरकारी स्कूलों में हो रहा बदलाव

शिक्षा के मुद्दे पर बोलते हुए ओपी राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच बहुत साफ है कि हर बच्चे को बेहतर शिक्षा मिले, चाहे वह किसी भी गांव का हो।

उन्होंने बताया कि अब सरकारी स्कूलों में सुविधाएं तेजी से बढ़ रही हैं। शिक्षक जिम्मेदारी के साथ बच्चों को पढ़ा रहे हैं और स्कूलों का माहौल पहले से बेहतर हो गया है।

उन्‍होंने कहा कि प्राथमिक स्कूलों को स्मार्ट बनाने पर सरकार का पूरा ध्यान है। कहा कि आज स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर और खेल के साधन ये अब सरकारी स्कूलों में भी आम बात होती जा रही है। हमारा लक्ष्य है कि गांव के बच्चे भी उसी स्तर की पढ़ाई करें जो शहरों में होती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+