'पुलिस आधार कार्ड नहीं देखती', मंगेश यादव एनकाउंटर पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना
Mangesh Yadav Encounter News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर मंगलवार को सुल्तानपुर पहुंचे। सुल्तानपुर में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने जौनपुर के मंगेश यादव एनकाउंटर मामले पर अपना बयान दिया।
मंगेश यादव एनकाउंटर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस के ऊपर कोई भी बदमाश फायरिंग करेगा तो पुलिस फूल और माल नहीं बरसायेगी। पुलिस द्वारा भी गोली चलाई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस बदमाशों का आधार कार्ड नहीं देखती।

दरअसल‚ ओमप्रकाश राजभर मंगलवार को सुल्तानपुर दौरे पर पहुंचे थे। सुल्तानपुर में वे स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में लोगों को शपथ दिलाने के साथ ही पौधारोपण कार्यक्रम में भी शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात की।
बात करने के दौरान उन्होंने कहा कि 7 सालों में 67 अपराधियों का एनकाउंटर हुआ है। जिसमें मुस्लिम कम्युनिटी के बाद ब्राह्मण कम्युनिटी के 20, राजपूत कम्युनिटी के 18, जाट और गुर्जर कम्युनिटी के 17 लोगों का एनकाउंटर हुआ। ऐसे में केवल यादव की बात करना जातिवाद को बढ़ावा देना है।
इतना ही नहीं उन्होंने गाजीपुर में शैलेश राजभर की गोली लगने वाली घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े संदीप यादव अपने दर्जन साथियों के साथ राइफल और रिवॉल्वर लेकर खड़ा हुआ, गोली चलाई। उसे पर बयान नहीं आ रहा है।
शैलेश राजभर जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। उसे पर अखिलेश और राहुल चर्चा नहीं कर रहे हैं। आखिर क्यों ऐसा हो रहा है कि मंगेश यादव की चर्चा हो रही है लेकिन शैलेश राजभर की चर्चा नहीं हो रही है। ललितपुर में समाजवादी पार्टी पुलिस के साथ खड़ी हो गई।
7 साल में नहीं हुए एक भी दंगे
मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने यह भी कहा कि बीते 7 साल में उत्तर प्रदेश में एक भी दंगे नहीं हुए। कहीं भी कर्फ्यू नहीं लगा। नहीं तो पूर्व की सरकारी सपा बसपा और कांग्रेस रहा करती थी तो ऐसे मौके पर अक्सर दंगे हो जाते थे और कर्फ्यू लग जाता था।
वहीं उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर भी ओमप्रकाश राजभर से मीडिया कर्मियों ने सवाल किया। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में हमको तो सीट नहीं चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications