गहरे कुएं में गिर गई थी गाय, मुस्लिम युवकों ने जान हथेली पर रख बचाई जान

Sultanpur news, सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में मुस्लिम युवकों ने गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की है। दरअसल, एक गाय गहरे कुएं में गिर गई थी। इन युवकों ने अपनी जान खतरे में डालकर गाय की जान बचाई।

Muslim youth jumps into well to save cow

गाय को बचाने के लिए कुएं में कूदे मुस्लिम युवक

जानकारी के अनुसार, रविवार को बल्दीराय थाना क्षेत्र के खनोहा, पारा बाजार में एक शोर सा उठा कि गांव में पुराने अंधे कुएं में एक गाय गिर गई है। इसके बाद बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ कुएं के पास जमा होने लगी। लोग गाय को किसी सूरत बाहर निकालने का उपाय सोचने लगे। कुछ मुस्लिम युवक आगे आए। गंगा-जमुनी तहजीब को जीवंत करते हुए अंधे कुएं में गिरी गाय की जान बचाने के लिए कुएं में कूद गए।

Muslim youth jumps into well to save cow

जान हथेली पर रखकर बचाई गाय की जान

मौके पर मौजूद सिपाहियों ने भी युवाओं के साथ हाथ मिलाया और फिर रस्से डालकर कुएं में उतरे मुस्लिम युवक ने रस्सी के सहारे घंटों मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। गाय की जान बचाने में जान हथेली पर रखकर कुएं में उतरने वाले जहीर अहमद की गांव में चर्चा हो रही है। वहीं, गाय को सकुशल बाहर निकालने में स्थानीय थाने की पुलिस कर्मी के साथ बीडीसी जुनैद अहमद, अय्याज खान, बेचू हाशमी, मोनू, वसीम,चुन्ने सहित कई ग्रामीणों ने भी मदद की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+