मेनका गांधी ने कहा- मैं आप सबकी मां हूं, चाहे आपकी उम्र और धर्म कुछ भी हो

Sultanpur news, सुल्तानपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए केंद्रीय मंत्री और सुल्तानपुर से भाजपा की उम्मीदवार मेनका गांधी अपने क्षेत्र में ताबड़तोड़ सभाएं कर रही हैं। शुक्रवार को मेनका गांधी ने लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के गारापुर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ''मैं आप सबकी मां हूं, चाहे आपकी उम्र कुछ भी हो, आपका धर्म कुछ भी हो।''

'मैं मंत्री हूं, संतरी हूं ये मुझे परवाह नहीं'

'मैं मंत्री हूं, संतरी हूं ये मुझे परवाह नहीं'

उन्होंने आगे कहा, ''मेनका गांधी की जिंदगी कोई बदल नहीं सकता। मेरी जिंदगी सेवा में ही डूबी है और सेवा में ही डूबी रहेगी। मैं रोज के रोज लोगों के लिए काम करती हूं। मैं मंत्री हूं, संतरी हूं ये मुझे परवाह नहीं। मेरी ताकत मेनका गांधी की ताकत है। आप मेरी जिंदगी न बदलें, आप बदलें अपनी जिंदगी।''

ये भी पढ़ें: सुल्तानपुर लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

परिवार, बेटी के होते हुए नहीं ली वरुण ने तनख्वाह

परिवार, बेटी के होते हुए नहीं ली वरुण ने तनख्वाह

बेटे वरुण गांधी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भइया जब आए थे तो उन्होंने जी-जान लगाकर सेवा की। पूरे पूर्वांचल मे सबसे अच्छा अस्पताल उन्होंने अपने पैसे से बनाया। उन्होंने सड़कों का जाल बिछाया। अपनी तनख्वाह एक दिन भी नहीं ली। हालांकि, उनका अपना परिवार है, उनकी अपनी बेटी है लेकिन पूरी तनख्वाह सुल्तानपुर में जाती थी। कोई मर गया तो उसकी विधवा की मदद के लिए, सर्दियां हुईं तो गरीबों को 50 हजार कंबल बांट दिए जाते थे। कभी उन्होंने पूछा नहीं कौन सी जाति कौन सी कौम, उन्होंने भरपूर सबके लिए किया।

जाति कौम के बारे में न सोचें

जाति कौम के बारे में न सोचें

मेनका ने ये भी कहा कि हर इलेक्शन में अक्सर चार-पांच शरीफ लोग खड़े होते हैं, आदमी दुविधा में पड़ती है। ये भी शरीफ-ये भी शरीफ किसको वोट दें। तो फिर वो अपनी जाति के आधार पर अपनी कौम के आधार पर वोट देता है, लेकिन इस इलेक्शन में जाति-कौम के बारे में सोचने की जरूरत ही नहीं है, क्योंकि दो ही लोग खड़े हैं। एक पल्ले पर मेनका संजय गांधी, भाजपा से और सारे लोगों के सपने तरक्की की ओर मोदी जी और दूसरी तरफ एक बंदूक धारी इंसान जो पता नहीं कितने कत्ल कर चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+