बिजली विभाग के अधिकारी पर भड़कीं मेनका गांधी, इस वजह से सबके सामने लगाई फटकार
सुल्तानपुर। भाजपा सांसद मेनका गांधी ने सुल्तानपुर में बिजली विभाग की ढेरों शिकायतें मिलने पर एसडीओ को जमकर फटकार लगाई। दरअसल, कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ जिले की समस्याओं और विकास संबंधी योजनाओ को लेकर समीक्षा बैठक चल रही थी। बैठक में जिलाधिकारी समेत जिले के सभी आलाधिकारी मौजूद थे। इतने में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद मेनका गांधी की नजर बिजली विभाग की शिकायतों पर पड़ी, जिसपर उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। मेनका ने वहां पर मौजूद बिजली विभाग के एसडीओ को खड़ा कराकर जमकर लताड़ लगाई और खूब खरी खोटी सुनाई। साथ-साथ अपनी कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी भी दे डाली।

सकते में आ गए अधिकारी
मेनका गांधी के गुस्से को देख बैठक में मौजूद अधिकारी सकते में आ गए। मेनका गांधी ने कहा कि उनके पास 4 से 5 हजार शिकायतें आती हैं, जिसमे सबसे ज्यादा बिजली विभाग की होती है। उन्होंने कहा कि बिजली के बिल में सुधार से संबंधित कैंप 8 अगस्त से लगेंगे और ट्रांसफॉर्मर कहां बदलने हैं, इसकी भी लिस्ट बनवा रहे हैं।
'मां होने के नाते हर प्रयास करूंगी'
वहीं, कादीपुर में मेनका गांधी ने कहा, ''मैं ये नहीं पूछती हूं कौन किस जाति का है, किसने वोट दिया किसने नहीं दिया। रात गई और बात गई मैं केवल ये देखती हूं के आपको किस चीज की जरूरत है, एक मां के नाते मैं हर प्रयास करूंगी।''












Click it and Unblock the Notifications