'खुशी की बात है कि मुस्लिम देश हमारे प्रधानमंत्री को दे रहे अच्छे अवॉर्ड'

Sultanpur news, सुल्तानपुर। यूपी की सुल्तानपुर से भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी ने कहा कि मुस्लिम देश भी दोस्त बन रहे हैं। इतनी खुशी की बात है कि उन्होंने हमारे पीएम को अच्छे से अच्छे अवॉर्ड दिए हैं। बता दें, मेनका गांधी मंगलवार को कादीपुर विधानसभा क्षेत्र में अधिवक्ता संघ से मुलाकात करने पहुंची थीं।

maneka gandhi address people in sultanpur

पीएम ने हमारा नाम दुनिया में फैलाया

सभा को संबो​धित करते हुए मेनका ने कहा कि पिछले पांच सालों में पीएम मोदी ने इस देश के लिए बहुत काम किया है। हमारा नाम पूरी दुनिया में फैलाया है। हमको एक ताकतवर देश बनाया। मेनका गांधी ने मनमोहन सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पिछले दस साल से हम लोगों की ताकत गिर गई थी, अब हम लोग वापस आ गए हैं। अब कोई निर्णय अंतरराष्ट्रीय किया जाता है तो हमसे भी पूछा जाता है।

maneka gandhi address people in sultanpur

बेटे वरुण गांधी की तारीफ

बेटे वरुण गांधी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भइया जब आए थे तो उन्होंने जी जान लगाकर सेवा की। पूरे पूर्वांचल में सबसे अच्छा अस्पताल उन्होंने अपने पैसे से बनाया। उन्होंने सड़कों का जाल बिछाया। अपनी तनख्वाह एक दिन भी नहीं ली। हालांकि, उनका अपना परिवार है, उनकी अपनी बेटी है लेकिन पूरी तनख्वाह सुल्तानपुर में जाती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+