8 महीने अफेयर के बाद अवैध संबंध का हवाला देकर प्रेमी ने छोड़ा साथ, गली में पड़ी मिली प्रेमिका की लाश

Sultanpur news, सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में एक महिला की सिर कूंचकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला की लाश गांव की एक गली में पड़ी मिली। बताया जा रहा है कि महिला के प्रेमी ने उसकी हत्या का लाश को फेंका है। मामला सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र के अतौला मजरे सोनबरसा का है। जानकारी के मुताबिक, गांव के जीतेन्द्र यादव का महिला से लगभग आठ महीने पहले अफेयर शुरू हुआ। वह उसके साथ कानपुर में रहता था। कभी-कभी उसके साथ गांव आता था। जब दोनों के बीच संबंध की बात गांव में पता चली तो जीतेन्द्र ने उसे साथ रखने से मना कर दिया।

man killed his girlfriend in sultanpur

गली में पड़ी मिली लाश

दो दिन पहले महिला ज्योति अतौला पहुंची और डायल 100 की मदद लेकर चौकी देहली बाजार गई, लेकिन चौकी प्रभारी की लापरवाही से कोई निर्णय न होकर मामला पंचायत पर छोड़ दिया गया। बुधवार को मामला ग्राम पंचायत में प्रधान प्रतिनिधि सोनबरसा जीतेन्द्र सिंह के यहां पंहुचा तो जीतेन्द्र ने अवैध संबंधों का हवाला देकर महिला को रखने से इनकार कर दिया। बेबस महिला ने दोबारा पुलिस का सहारा लिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। गुरुवार को महिला की लाश गांव की गली में पड़ी मिली। पहचान मिटाने के लिए महिला के सिर को बुरी तरह कुचला गया है।

man killed his girlfriend in sultanpur

क्या कहती है पुलिस

घटना की सूचना पर एसपी अनुराग वत्स और थानाध्यक्ष बल्दीराय शिवाकान्त त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोपी के परिवार व आरोपी के घर पर ताला लगा होने के कारण महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस जांच कर रही है, तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+