Jackal attack in Sultanpur: मां की गोद में सो रही बच्ची को उठा ले गया सियार, पलभर में कर दिया टुकड़े, मौत
Jackal attack in Sultanpur: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में भेड़िए का आतंक कम नहीं हुआ है। इसी बीच सुल्तानपुर से भी एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। सुल्तानपुर जनपद में एक नवजात बच्ची को लेकर उसकी मां सो रही थी। रात में किसी समय सियार उसे उठाकर लेकर चला गया।
सियार नवजात को नोच रहा था, इसी दौरान उसकी आवाज सुनकर माता-पिता दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। माता-पिता वहां पहुंचे तब तक सियार नवजात को नोच कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

नवजात गोद में लेकर सोई थी मां
यह पूरी घटना सुल्तानपुर जनपद के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के दियरा गांव के कोड़रिया कस्बे की है। गांव में मोनू नाम एक एक शख्स अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात में मोनू और उसकी पत्नी बच्चों के साथ सोए हुए थे।
मोनू की पत्नी मुस्कान की बगल में उसकी दो माह की बेटी काजल और 2 साल की बेटी महक तथा 4 साल का बेटा नाटे सहित अन्य बच्चे सोए हुए थे। माेनू ने बताया कि रात में करीब 1:00 बजे खेत की तरफ से बेटी की रोने की आवाज सुनाई दी।
बेटी की आवाज सुनाई देते ही उसके पिता माेनू की नींद खुल गई। नींद खुलने के बाद वह चिल्लाते हुए खेत की तरफ जाने लगा। इस दौरान उसकी पत्नी तथा पड़ोस के लोग भी जाग गए और सभी लोग दौड़ते हुए खेत की तरफ गए।
खेत में सियार ने बच्ची को नोच डाला था। उसके सिर सहित शरीर के अन्य भाग को भी सियार ने क्षत विक्षत कर दिया था। उसके बाद बेटी काजल को लेकर मा तत्काल मोतिगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। स्वास्थ्य केंद्र में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद बस्ती के लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि 10 दिन पहले खैरहा गांव में भी सियार ने एक बुजुर्ग पर हमला किया था। यह भी कहा कि सियार अब ज्यादा आक्रामक हो रहे हैं, इसलिए जिला प्रशासन को उन्हें भगाने के लिए विचार करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications