पूर्व बसपा नेता ने मेनका गांधी को दिया समर्थन, गठबंधन प्रत्याशी की बढ़ी परेशानी

सुल्तानपुर। बसपा से निष्कासित पूर्व पर्यटन मंत्री विनोद सिंह ने भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को समर्थन देने का ऐलान किया है। ऐसे में अब गठबंधन के प्रत्याशी चंद्रभान सिंह की मुश्किल बढ़ गई है। पूर्व मंत्री के इस फैसले से जिले की सियासत में हलचल मच गई है।

मेनका गांधी को दिया समर्थन

मेनका गांधी को दिया समर्थन

मंगलवार को जिले के पूर्व मंत्री विनोद सिंह शहर स्थित शास्त्री नगर में मेनका गांधी के आवास पर पहुंचे। दोनों के बीच बंद कमरे में घंटों मंत्रणा चली। जिसके बाद बाहर पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने अपने समर्थकों सामने भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी को अपना समर्थन देने और चुनाव जीताने की बात कहीं।

गठबंधन प्रत्याशी पर बोला हमला

गठबंधन प्रत्याशी पर बोला हमला

पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए गठबंधन के प्रत्याशी चंद्रभान सिंह पर जमकर हमला बोला। पूर्व मंत्री ने कहा है कि उनका प्रयास रहा है कि जिले में किसी अपराधी क़िस्म के व्यक्ति को कभी कोई पद नहीं मिले। इसके लिए हमने हमेशा से ही दलगत राजनीति से उठकर लोगों का सहयोग किया है। कहा कि सहयोग रंग भी लाया, दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में शिव कुमार सिंह के साथ मिलकर यह साबित भी किया है।

ये भी पढ़ें:- सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रोफाइल, जहां से मेनका गांधी लड़ रही हैं चुनाव

गठबंधन प्रत्याशी पर लगाये आरोप

गठबंधन प्रत्याशी पर लगाये आरोप

पूर्व मंत्री ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि अगर जिले के सांसद अपराधी को चुना गया तो कई ठेकेदार, कोटेदार, ग्राम प्रधान और व्यवसायी वसूली से तंग आकर आत्महत्या के लिए मजबूर होंगे और कितने नरसंहार होंगे तथा कितने लोग भय में जीवन बिताने के लिए मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने साफ कहा कि मेरे कहने पर नहीं बल्कि पुलिस की आख्या में यह व्यक्ति अपराधी है। अगर ऐसे व्यक्ति को जिले की कमान दे दी गयी तो जिले का बुरा हाल होना तय है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+