बिजली विभाग के अधिकारी पर भड़कीं मेनका गांधी, बोलीं- 'छोटे-मोटे कर्मचारी...हमारी भीख पर टिके हो'

सुल्तानपुर। दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन भाजपा सांसद मेनका गांधी ने सुल्तानपुर में बिजली विभाग की ढेरों शिकायतें मिलने पर एसडीओ को जमकर फटकार लगाई। लेकिन इस बीच अफसरों को डांटते डांट‍ते अपना आपा खो दिया। कलेक्ट्रेट में मीटिंग में बिजली विभाग के एसडीओ से मेनका गांधी ने कहा कि तुम छोटे-मोटे कर्मचारी...हमारी भीख पर टिके हो। बता दें कि इस बैठक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या है मामला

क्या है मामला

दरअसल, कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ जिले की समस्याओं और विकास संबंधी योजनाओ को लेकर समीक्षा बैठक चल रही थी। बैठक में जिलाधिकारी समेत जिले के सभी आलाधिकारी मौजूद थे। इतने में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद मेनका गांधी की नजर बिजली विभाग की शिकायतों पर पड़ी, जिसपर उन्होंने बैठक में मौजूद सहायक अभियंता (एसडीओ) बिजली से सवाल किया तो वे सन्तोष जनक जवाब नहीं दे सके। जिसके बाद उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

कहा हमारी भीख पर टिके हो

कहा हमारी भीख पर टिके हो

उन्होंने इस पर बिजली विभाग के एसडीओ को डांटते हुए कहा कि 'तुम कोई राजा हो...छोटे-मोटे कर्मचारी...तुम हमारी भीख पर टिके हो'। मेनका गांधी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही देखते-देखते चर्चाओ का बाजार भी गर्म हो गया।

रोज आती हैं 4 से 5 हजार शिकायतें

रोज आती हैं 4 से 5 हजार शिकायतें

मेनका गांधी ने कहा कि उनके पास चार से पांच हजार शिकायतें आती हैं। उनमें से सबसे ज्यादा बिजली विभाग की होती हैं। उन्होंने कहा कि हम उन्हें शिकायतें दूर करने का तरीका बताएंगे और बिजली के बिल में सुधार से संबंधित कैम्प आठ अगस्त को लगाएंगे। बैठक में जिलाधिकारी समेत जिले के सभी वरिष्ठ अफसर मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+