हॉस्टल में कमरा बंद कर बीएड छात्र देख रहा था यूट्यूब, थोड़ी देर बाद मिली लाश
सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में पांचोपीरन (मजार) स्थित हॉस्टल में एक छात्र की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे केएनआई चौकी इंचार्ज प्रवीण मिश्रा ने काफी मशक्कत के बाद कमरे से शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना दी। उसके बाद उन्होंने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक बीएड प्रथम वर्ष का छात्र था।

परिजनों ने बताया कि उसके हार्ट में प्रॉब्लम थी। जानकारी के मुताबिक पड़ोस में रहने वाले छात्रों ने उसे कमरे में लेटे हुए तकरीबन 11 बजे देखा था। थोड़ी देर बाद खिड़की से दोस्तों ने काफी आवाज देने के बावजूद भी जीशान आलम की नींद नहीं खुली तो आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर केएनआई चौकी इंचार्ज प्रवीण मिश्रा अपने सिपाहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि लोहे का दरवाजा अंदर से बंद था। करीब आधा दर्जन लोगों ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। इंचार्ज ने थोड़ी देर बाद वेल्डिंगवाले को बुलाकर कटर मशीन से लोहे की जाली को कटवाया और अंदर प्रवेश किया।
दोस्तों ने बताया कि मृतक काफी मेधावी था। वह हॉस्टल के बच्चों को मोटिवेट भी करता था। मृतक छात्र की मौत के बाद जब पुलिस ने खिड़की के रास्ते अंदर प्रवेश किया तो देखा लाइट जल रही थी। छत का पंखा चल रहा था। मृतक का बायां हाथ सीने पर रखा हुआ था। मोबाइल पीठ के नीचे था। जब इंचार्ज ने शव को कब्जे में लिया तो पाया कि फोन में यूट्यूब चालू था। उन्होंने फोन में डायल लिस्ट से उसके भाई का नंबर निकाला। भाई के नाम से सेव नंबर पर फोन किया गया तब परिजनों को सूचना हुई। परिजनों को जब पता चला तो कोहराम मच गया।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications