अखिलेश का सीएम योगी पर तंज, बोले- इंजीनियरों को सांडों को पकड़ने और टीचर्स को बहू तैयार करने में लगा दिया

सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा, 'देखिए हमारी लड़ाई बाबा मुख्यमंत्री से है, पहले बाबा मुख्यमंत्री रास्ते से हटें। बाबा मुख्यमंत्री कितने अच्छे हैं, जो काम उनका है वो भी नहीं कर पा रहे हैं। गायों से किसानों को बचा ले रहे हैं? और उत्तर प्रदेश में जिन इंजीनियरों को जल्दी पुल बनाने में लगाना था उन्हें सांडों को पकड़ने में लगा दिया है। टीचर्स को बहू तैयार करने में लगा दिया है।'

akhilesh yadav statement on cm yogi adityanath

'सरकार को लैपटॉप से नहीं, शौचालयों से प्रेम है'

अखिलेश ने मोदी सरकार और योगी सरकार पर एक साथ तंज कसते हुए कहा कि उन्हें लैपटॉप से प्रेम नहीं है उन्हें शौचालयों से प्रेम है। समाजवादियों के लैपटॉप अभी भी चल रहे हैं, शौचालय नहीं चल रहे हैं। 108 एंबुलेंस, 102 एंबुलेंस बर्बाद कर दी। हम ये जानना चाहते हैं के पुलिस में क्या बदलाव आ गया कि 100 नंबर से 112 कर दिया? हमारे 100 का टायर बदल देते लेकिन स्टीकर बदल दिया 100 का 112 कर दिया।

'वोट के लिए मुसलमान को अलग कर रहे हैं'

सीएए के मुद्दे पर कहा कि केवल भारत में नहीं बल्कि दुनिया में जितनी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी है सब में सीएए का विरोध चल रहा है। ये भेदभाव कर रहे हैं हमारा संविधान किसी भी तरह के विरोध से रोकता है। मुसलमान को आप इसलिए अलग कर रहे कि केवल आपको वोट चाहिए। ये वोट की राजनीति संविधान के खिलवाड़ करके नहीं होनी चाहिए। सवाल ये है कि क्या लोगों की आय दो गुनी हो गई? क्या नवजवानों को नौकरी और रोजगार मिलने लगे? क्या जीएसटी और नोटबंदी के बाद व्यापार बढ़ गया? हालत तो ये हमारी अर्थ व्यवस्था नीचे जा रही, ढह गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+