सुल्तानपुर में जल निगम के एक्सईएन की हत्या करने वाला AE और उसका सहयोगी गिरफ्तार, इस वजह से की थी हत्या
Sultanpur Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद में जल निगम के एक्सईएन की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान रविवार को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के बाद दोनों आरोपी बिहार भागने की फिराक में थे।
मुखबीर की सूचना के बाद पुलिस ने घेरेबंदी करते हुए दोनों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन पुलिस को देखकर दोनों पुलिस पर हमला कर दिए इस दौरान पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई गई। गोली आरोपियों के पैर में लग गई।

उसके बाद दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मेडिकल कॉलेज में दोनों का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार का पेमेंट रुकने के बाद दोनों ने एक्सईएन की हत्या की थी।
बनारस से बिहार भगाने के फिराक में थे आरोपी
इस बारे में जानकारी देते हुए सुल्तानपुर एएसपी अरुण कुमार द्वारा बताया गया कि शनिवार की रात में पुलिस को सूचना मिली थी कि जल निगम के इंजीनियर हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपी दुबेपुर मोड़ से वाराणसी की तरफ जाने वाले हैं।
इसके बाद पुलिस ने तुरंत उस जगह की घेराबंदी कर जांच शुरू की। कुछ ही देर में एक बाइक पर दो युवक सवार दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देखते ही दोनों बाइक मोड़ कर भागने लगे।
पुलिस ने उनका पीछा किया तो दोनों पुलिस के ऊपर फायरिंग करने लगे। उसके बाद पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई गई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एई अमित कुमार और उसके सहयोगी प्रदीप के पैर में जाकर लग गई।
गोली लगने के बाद दोनों घायल हो गए और वहीं पर गिर गए। उसके बाद पुलिस तत्काल उनके पास पहुंची तथा उन्हें पकड़ ली। पकड़ने के बाद उनकी तलाशी लेकर अधिकारियों को मामले की जानकारी देने के साथ ही पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
पीट-पीट कर कर दी थी हत्या
दरअसल, शनिवार को सुबह 9:00 बजे जल निगम के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार की उनके आवास में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान संतोष कुमार का चालक संदीप भी मकान में मौजूद था। उसने बताया कि बदमाशों को उसने रोकने का प्रयास किया तो बदमाश धमकी देते हुए भाग निकले थे।
इस मामले में पुलिस टीम द्वारा जांच पड़ताल शुरू की गई तो पता चला की विभाग के लोगों द्वारा ही अधिशासी अभियंता संतोष कुमार की हत्या की गई है। उसके बाद पुलिस द्वारा इसी दिशा में जांच शुरू की गई और दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications