विवादित बयान मामले में सोमनाथ भारती को सुल्तानपुर कोर्ट से मिली जमानत, रायबरेली केस में बेल पर कल होगी सुनवाई
सुल्तानपुर। आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती (Aap MLA Somnath Bharti) को पांचवें दिन शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट सुल्तानपुर से जमानत मिल गई है। हालांकि, आप विधायक को रायबरेली कोर्ट से झटका लगा है। ऐसे में सोमनाथ भारती अभी जेल में ही रहेंगे। अब रायबरेली की MP-MLA कोर्ट में शनिवार को विधायक की जमानत पर सुनवाई होगी। विधायक फिलहाल सुल्तानपुर जेल में ही रहेंगे। रायबरेली कोर्ट से बाहर निकलते हुए विधायक सोमनाथ भारती ने मीडिया से कहा कि, "देश की जनता की सेवा में मेरी जीत सुनिश्चित है। "

Recommended Video
क्या है पूरा मामला ?
आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने यूपी के अस्पतालों को लेकर विवादित बयान दिया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर सुल्तानपुर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। इसके अलावा आप विधायक सोमनाथ भारती रायबरेली में कुछ सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करने जा रहे थे, इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। तभी सोमनाथ भारती पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता ने स्याही फेंक दी थी। इसके बाद सोमनाथ भारती की पुलिस से नोकझोंक हुईा इस दौरान आप विधायक ने सीएम योगी के लिए अमर्यादित बयान दिया था। विधायक के अधिवक्ता मदन सिंह ने बताया कि आज एमपी-एमएलए कोर्ट के जज पीके जयंत ने 30-30 के मुचलके पर सशर्त जमानत दी है। साथ ही गवाहों को ना डराने-धमकाने, आरोप पत्र आने के बाद ट्रायल के दौरान प्रत्येक पेशी पर मौजूद रहने, विचारण में पूर्ण रूप से सहयोग करने, अन्य किसी अपराध को कारित न करने की शर्तों के साथ के साथ जमानत मंजूर की है। कोर्ट ने शर्तो का उल्लंघन करने पर दंड प्रक्रिया की धारा-174 ए/229/446 के अंतर्गत कार्यवाही प्रारंभ करने की चेतावनी दी है।
दिल्ली कोर्ट ने यूपी पुलिस से सोमनाथ भारती को पेश करने को कहा
उधर, शुक्रवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट आप विधायक सोमनाथ भारती को 18 जनवरी को पेश करने के लिए यूपी पुलिस को प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। दरअसल, आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ 2016 में एम्स के सिक्योरिटी स्टाफ के साथ मारपीट का मामला चल रहा है। राउज एवेन्यू डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने इसी मामले में सोमनाथ भारती को पेश करने के लिए वारंट जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications