सुभाष घई की 'कांची' की 'एक नई पहचान'

25 अप्रैल को पर्दे पर रिलीज हुई फिल्म 'कांची' ने बॉक्सऑफिस पर काफी बुरी शुरूआत की है। लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरने वाली इस फिल्म की अभिनेत्री मिष्टी से लोगों को बहुत ज्यादा से उम्मीद थी लेकिन अफसोस मिष्टी ने लोगों को आकर्षित नहीं किया बावजूद इसके मिष्टी और फिल्म के निर्देशक सुभाष घई को लगता है कि फिल्म धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ लेगी इसलिए फिल्म का प्रमोशन अभी भी जारी है।

Pics: वाकई में काफी हसीन हैं सुभाष घई की नई खोज मिष्टी

इसलिए ही 'कांची' गर्ल मिष्टी सोनी के धारावाहिक 'एक नई पहचान' में नजर आने वाली हैं। 5 मई को प्रसारित होने वाली कड़ी में 'कांची' उत्तराखंड की उस लड़की के रूप में नजर आएंगी, जो मुंबई में अपनी और अपने गांव की पहचान बचाने के लिए आई है।

धारावाहिक की इस कड़ी में उनके किरदार का सामना 'साक्षी' (क्रिस्टल डिसूजा द्वारा अभिनीत) से होगा। वे एक बाजार में मिलेंगे, जहां कुछ आदमी जान से मारने की नीयत से मिष्टी का पीछा कर रहे हैं। इस विशेष दृश्य के लिए काम करने के अनुभव पर बात करते हुए क्रिस्टल ने कहा, "कांची' की टीम के साथ काम करने का अनुभव सुखद था। दृश्य काफी दिलचस्प था और हमारी समान विचारधारा ने इस दृश्य को हमारे के लिए आसान बना दिया।"

शुक्रवार को रिलीज हुई 'कांची' में अभिनेता कार्तिक तिवारी भी हैं। फिल्म एक महिला के संघर्ष की कहानी है जिसमें ऋषि कपूर और मिथुन चक्रवर्ती भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+