खुलासा: आखिर लश्कर आतंकियों को किसने दिए दो हजार के नए नोट?

मारे गए आतंकियों के पास 15,600 रुपये नगद मिले थे। इनमें दो नोट 2000 रुपये के हैं जो नोटबंदी के बाद जारी किए गए।

श्रीनगर। मंगलवार को सुरक्षा बलों ने बांदीपुरा सेक्टर में दो आतंकियों को मार गिराया था। इस कार्रवाई में चौंकाने वाली बात ये थी आतंकियों के पास से दो हजार रुपये के नए नोट बरामद हुए थे।

terrorist

अधिकारियों ने दिए जांच के आदेश

घाटी में नए नोट महज 15 दिन पहले ही पहुंचे हैं और इसे पाने के लिए लोगों को खासी मसक्कत उठानी पड़ रही है। ऐसे में सवाल ये है कि आखिर पाकिस्तान से घुसपैठ करने वाले इन आतंकियों के पास दो हजार रुपये कहां से आए? सेना के अधिकारी इस मामले को लेकर परेशान हैं।

घुसपैठ के दौरान मारे गए लश्कर से संबंधित इन आतंकियों के पास से दो हजार रुपये के नोट मिलने के बाद हंगामा जारी है। पूरे मामले में अलग से जांच का ऐलान किया गया है।

मारे गए आतंकियों के पास 15,600 रुपये नगद मिले थे। इनमें दो नोट 2000 रुपये के हैं जो नोटबंदी के बाद जारी किए गए हैं। आतंकियों के पास बाकी के नोट 100-100 रुपये के थे।

अधिकारियों ने जताई गंभीर आशंका

जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस मामले को लेकर अलग से एक जांच की जा रही है कि आखिर आतंकियों तक नए नोट पहुंचने का श्रोत क्या है?

शुरूआती जांच में जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक स्थानीय किसी शख्स ने आतंकियों को ये नोट सौंपे हैं। घुसपैठ के बाद उन्हें ये नोट दिए गए।

इस मामले में जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के मीडिया एडवाइजर शैलेंद्र बुखारा ने बताया आतंकियों के पास से 2000 रुपये के नोट मिलने पर इतना परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। इन लोगों को उनके साथ सहानुभूति रखने वालों ने ये नोट उन तक पहुंचाएं होंगे।

नई करेंसी निकालने के लिए लगाए गए कुछ लोग

अधिकारी ने इस बात की ओर इशारा किया कि ऐसे काम में अब अलग से कुछ लोगों को लगाया गया है। उन लोगों का यही काम है कि वह नई करेंसी को निकालें, उन्हें आतंकियों और घुसपैठियों को सौंपे।

अधिकारी के मुताबिक कुछ लोग बैंक और एटीएम के बाहर के बाहर नोट निकालने के लिए लगे हुए हैं। जो पैसे निकालकर आतंकियों और घुसपैठियों तक इन पैसों को पहुंचा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+