जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर, 2 हिजबुल आतंकी ढ़ेर
श्रीनगर। जम्मू - कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश एक बार फिर से नाकाम हुई हैं। आतंकियों के मसूंबों पर पानी फेरते हुए सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के 2 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया। सूचना के मुताबिक एक बार फिर दक्षिण कश्मीर क्षेत्र के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरु हो गई। इस दौरान जवानों ने हिजबुल मुजाहिदीन के 2 आतंकियों को मार गिराया।

ताजा जानकारी के अनुसार बीती रात पुलवामा जिले के त्राल के रत्सुना क्षेत्र में आतंकियों के होने की खबर मिलते ही राष्ट्रीय राईफल्स की यूनिट्स और जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान हिजबुल के दो आतंकी मारे गए। जिनकी पहचान शब्बीर मीर और इदरिस अहमद शाह के तौर की गई। मुठभेड़ खत्म होने के बाद सुरक्षा बलों ने 2 एके 47, एके राईफलों की 6 मैग्ज़ीन, 90 कारतूस आदि जब्त किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications