जम्मू में रिलायंस के 100 स्टोर खोले जाने का भारी विरोध, व्यापारियों ने आज किया बंद का ऐलान

श्रीनगर, 22 सितंबर। जम्मू में रिलायंस के 100 रिटेल स्टोर खोले जाने का विरोध हो रहा है। मंगलवार को तमाम व्यापारियों, राजनीतिक दल के एक्टिविस्ट ने विरोध प्रदर्शन किया। यही नहीं रिलायंस स्टोर खोले जाने के प्रस्ताव के खिलाफ आज जम्मू में बंद का ऐलान किया गया है। इस बंद को जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट बार असोसिएशन और तमाम राजनीतिक दलों ने समर्थन दिया है। जम्मू चैंबर्स ऑप कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने जम्मू बंद का आह्वाहन किया था। जम्मू में 100 रिलायंस के स्टोर खोले जाने के सरकार के फैसले का विरोध करते हुए इसे भाजपा सरकार की व्यापार विरोधी नीति बताया है। बता दें कि जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 को हटाए जाने के बाद प्रदेश में पहली बार व्यापारियों ने बंद का ऐलान किया है।

bandh

आधिकारिक बयान जारी करके कहा गया है कि जम्मू कश्मीर चैंबर ऑफ कॉमर्स ऑफ इंडस्ट्री और अन्य व्यापारी व संगठनों ने बुधवार को जम्मू में बंद का आह्वाहन किया है, यह बंद कुछ गलत नीतियों के खिलाफ है जिससे व्यापारियों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। उम्मीद है कि एलजी मनोज सिन्हा और उनका प्रशासन इस समस्या का संज्ञान लेगा, जिसके लिए वकील, व्यापारी, ट्रेडर, किसान, बेरोजगार युवा आवाज उठा रहे हैं। इस बंद को नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस, पैंथर्स पार्टी, सीपीआईएम, आप, अपनी पार्टी ने समर्थन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+