जम्मू और कश्मीर: सुरक्षा बलों ने बड़गाम में 2 आतंकियों को मार गिराया, AK-47 बरामद
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर स्थित बड़गाम के हयातपुरा में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में दो आतंकियों को मार गिराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच अब खत्म हो गई है।

बताया गया कि जो आतंकी कार्रवाई में मार गिराए गए हैं उनका संबंध लश्कर-ए-तैयबा से था। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार जब आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली उसके बाद से ही इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरु किया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हयायतपुरा में जब आतंकियों की तलाश की जा रही थी उसी दौरान गोलीबारी शुरु हो गई, जिसका जवाब सुरक्षा बलों ने दिया। मुठभेड़ में दो आतंकी मार गए हैं। इन आतंकियों से 2 एके-47 और पिस्टल बरामद हुई है।












Click it and Unblock the Notifications