जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकवादियों ने की एसपीओ की गोली मारकर हत्या, भाई भी घायल
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकवादियों ने एक एसपीओ की गोली मारकर हत्या कर दी। खबरों के मुताबिक आतंकवादियों ने बडगाम में बतौर एसपीओ तैनात 26 वर्षीय इश्फाक अहमद डार और उनके भाई उमर अहमद डार (23) पर गोली चला दी।
श्रीनगर, 26 मार्च। जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकवादियों ने एक एसपीओ की गोली मारकर हत्या कर दी। खबरों के मुताबिक आतंकवादियों ने बडगाम में बतौर एसपीओ तैनात 26 वर्षीय इश्फाक अहमद डार और उनके भाई उमर अहमद डार (23) पर गोली चला दी।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक दोनों को इलाज के लिए श्रीनगर के SKIMS मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इश्फाक को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके भाई उमर की हालत नाजुक बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: कोरोना की चपेट में आईं लारा दत्ता, BMC ने घर के बाहर लगाया Micro containment zone का पोस्टर
आतंकवादियों ने बडगाम के चटबाग गांव स्थित उनके आवास पर हमला किया था। इस हमले में इश्फाक अहमद को गंभीर चोटें आईं जिसकी वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका, वहीं उनके भाई उमर जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं, का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि भाग रहे आतंकवादियों को पकड़ने के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और तलाशी अभियान जारी है।












Click it and Unblock the Notifications