अलगाववादी नेता गिलानी की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में लगी पाबंदियों को हटा दिया गया है, स्थिति सामान्य- पुलिस
जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता और पाकिस्तानी समर्थक सैयद अली शाह की मौत के बाद केंद्र शासित प्रदेश में लगाई गईं सभी पाबंदियों को हटा दिया गया है।
श्रीनगर, 7 सितंबर। जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता और पाकिस्तानी समर्थक सैयद अली शाह गिलानी की मौत के बाद केंद्र शासित प्रदेश में लगाई गईं सभी पाबंदियों को हटा दिया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इंटरनेट की बहाली समेत ज्यादातर सभी पाबंदियों को हटा लिया गया है और प्रदेश में स्थिति सामान्य है, लेकिन अभी भी लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

बता दें कि हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी की मौत के बाद सुरक्षा की दृष्टि से राज्य में इंटरनेट और मोबाइल सेवाओं को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया था। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक, दिलबाग सिंह ने कश्मीर घाटी में जमीनी स्थिति से निपटने और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और सेना की सराहना की।
यह भी पढ़ें: कश्मीर को लेकर रूस ने जताई बड़ी चिंता, अफगानिस्तान से भारत की तरफ आ सकते हैं आतंकवादी
उन्होंने कहा है कि हमें शांति को मजबूत करने के लिए मिलकर आगे बढ़ना होगा ताकि शांति के दुश्मनों की पहचान की जा सके और कानून के तहत उनसे सख्ती से निपटने वाले शरारती तत्वों को बाहर निकाला जा सके। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने पिछले बुधवार को 91 वर्षीय गिलानी के निधन की जानकारी दी थी। गिलानी ने इस साल जून में ऑल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस (एपीएचसी) से इस्तीफा दे दिया था। गिलानी की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर का माहौल शांत दिखाई दिया। किसी ने भी गिलानी की मौत का मातम नहीं मनाया। इसे घाटी में एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications