PM के पैकेज पर कांग्रेस-एनसी ने उठाए सवाल, कहा मोदी कर रहे हैं स्टंट
श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी दीवाली जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों से साथ मनाई। मोदी ने इस मौके पर बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़े पैकेज का एलान किया।मोदी ने जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए 745 करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया तो जम्मू-कश्मीर की सत्ताधारी नैशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस को मिर्ची लग गई।

उन्होंने पीएम के इस आर्थिक मदद को बड़ी निराशा और मजाक करार दिया है। जहां एनसी इसे निराशा करार दे रही है तो वहीं कांग्रेस ने इसका मजाक उड़ाया है. एनसी प्रवक्ता के मुताबिक लोगों को मोदी से बहुत उम्मीद थी, लेकिन जिस पैकेज का ऐलान किया है कि वह पर्याप्त नहीं है।
एनसी नेता गुलाब नबी आजाद ने प्रधानमंत्री की ओर से की गई घोषणा को राज्य की जनता के साथ मजाक करार दिया। जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी चाको का कहना है कि यह पैकेज बहुत कम है और उनके दौरे का मकसद सिर्फ आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की मदद करना है।












Click it and Unblock the Notifications