जम्मू कश्मीर में किसी को बहुमत नहीं, भाजपा से गठजोड का सवाल नहीं:उमर
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में अब कुछ ही वक्त बचा है। कल चुनाव के नतीजे सामने आ जाएगा। ये साफ हो जाएगा कि घाटी में जनता इस बार किसकी सरकार चाहती है, लेकिन चुनावी नतीजों से पहले ही नैशनल कांग्रेस ने अपनी हार को मान लिया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में इस बार किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा। हलांकि उमर ने ये भी साफ कर दिया है कि वो किसी भी सूरत में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे।

उमर ने भाजपा के साथ किसी भी समझौते की संभावना से इंकार करते हुए कहा कि वह इस तरह की किसी बात की कल्पना भी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि वो भाजपा के साथ किसी भी गठबंधन के बारे में सोच भी नहीं सकते है, क्योंकि वे अभी तक बाबरी मस्जिद ढहाने तथा एक समान नागरिक संहिता से खुद को अलग नहीं कर पाए हैं।
उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल ने राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की स्थ्ति बनती दिख रही है। मुख्यमंत्री के तौर पर अपने अंतिम संवाददाता सम्मेलन में उमर ने कहा कि वो अपनी सरकार के प्रदर्शन से खुश हूं और उसे 6.5-7 अंक देने के प्रति आश्वस्त हूं।












Click it and Unblock the Notifications