डोडा में पेड़ों पर लटक रहे हैं उमर अब्दुल्ला के विकास के दावे
जम्मू। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला चुनाव प्रचार के दौरान विकास के तमाम दावे ठोक रहे हैं, लेकिन डोडा के तमाम गांव ऐसे हैं, जहां पर उमर के दावे पेड़ों पर लटकते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। ओहहह कंफ्यूज मत होइये, असल में ये दावे हैं बिजली व्यवस्था के दुरुस्त होने के, जिनकी पोल खुल गई है। वनइंडिया ने जब डोडा के गांवों की पड़ताल की तो पाया कि डोडा के तमाम गांवों में बिजली के खंभों की जगह पेड़ों पर तार बिछाये गये हैं।

जम्मू के डोडा में बिजली विभाग ने एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र तक बिजली सप्लाई करने के लिए लोहे या सीमेंट के खंभों का इस्तेमाल नहीं होता है। यहां पेड़ों पर तार बांध दिये गये हैं, जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। इतना ही नहीं आप खुद इन तस्वीरों में देख सकते है बिजली महकमे ने किस तहरा से बिजली सप्लाई के लिए बिजली की तारे पेड़ो पर बिछा रखी है।
स्थानीय लोगों का कहना है की पिछले काफी समय से क्षेत्र में लोहे की पाइप को खड़ा कर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने इसके ऊपर लकड़ी लगाकर बिजली की लाइन लगा दी है और इस के साथ अदिकतर जगह पर उन्हों ने तारे पेड़ो पर लगाई गई है पर पिछले 25 सालो में अंदरे में हैं।

यहां कोई बिजली नहीं थोड़ी सी हवा चलने पर बिजली के तार टकरा जाते हैं और क्षेत्र में बिजली की सप्लाई ठप हो जाती है। पाइप में भी करंट आ जाता है, इस समस्या को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्या को दूर करने के लिए कोई भी उचित कदम नहीं उठाया गया है।

25 सालो से रौशनी का इंतजार
गाव वाले बताते है की विवाग ने तारे तो बिछा राखी है पर आज तक बिजली नसीब नहीं हुए हैं। यहाँ सरकार बड़े-बड़े दावे करती है और नेता वोट मागने आते है, वाही यह सब बाते साफ हो जाते है की नेताओ और सरकार के दावे कितने सचे है पर इस पर गाव वालो ने यह तय किया है की वो किसी को भी वोट नहीं देगे।












Click it and Unblock the Notifications