उमर ने धारा 370 पर दी मोदी को चुनौती, कहा चाहे तो अहमदाबाद में कर लें बहस
श्रीनगर।
जम्मू दौरे के वक्त भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने धारा- 370 बोलकर नयी बहस को जन्म दे दिया है। मोदी के इस बयान पर जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्लाह ने पलटवार किया है। उमर ने जम्मू राज्य को अलग दर्जा देने वाले धारा 370 के मुद्दे पर मोदी को घरते हुए कहा कि वो इस पर बहस करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि मोदी चाहे तो वो कहीं भी और कभी भी इसपर बहस करने को तैयार है। id="toptextpromo">मोदी
पर हमला करते हुए उमर ने कहा कि मोदी चाहे तो वो अहमदाबाद में आकर भी इसपर बहस कर सकते है। उन्होंने कहा कि मोदी जम्मू-कश्मीर में आकर शिया मुस्लिमों की तकलीफें जानने का दावा करते हैं, लेकिन वह दरअसल यह भी नहीं जानते कि मुहर्रम के मौके पर मुसलमान जश्न नहीं, मातम मनाते हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>मोदी
के आरोपों को नकारते हुए उमर ने कहा कि उनकी पार्टी सभी धर्मों और राज्य के सभी इलाकों के लोगों को साथ लेकर चलना चाहती है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की तरक्की तब तक संभव नहीं है जब तक कि कश्मीरी पंडित वापस जम्मू नहीं लौट जाते। गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने जम्मू की एक रैली में अनुच्छेद-370 पर बहस की मांग की थी। जिसके बाद से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया।











Click it and Unblock the Notifications