NIA ने किया खुलासा, अलगाववादियों को पाक से मिले 1500 करोड़

नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर में अलगाववादी कैसे आतंक के लिए तमाम संसाधनों का इंतजाम करते हैं और कैसे ये नेता ऐशो आराम की जिंदगी गुजारते हैं इसका खुलासा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने किया है।

नेताओं को मिले 1500 करोड़

नेताओं को मिले 1500 करोड़

NIA को हुर्रियत नेताओं के यहां से मिले दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि बीते 8 साल में इन अलगाववादी नेताओं को पाकिस्तान से 1500 करोड़ रुपए मिले है। पाक से मिली कुल रकम का आधा हिस्सा तो इन नेताओं ने घाटी में आतंक फैलाने के लिए इस्तेमाल किया और बाकी रकम से अपनी संपत्ति बढ़ाई।

इस दबिश से मिलेगी मदद

इस दबिश से मिलेगी मदद

NIA को मिली इन जानकारियों के जरिए हुर्रियत नेताओं पर काबू पाया जा सकता है। एनआईए ने शनिवार और रविवार (3 और 4 जून) को श्रीनगर, जम्मू, हरियाणा और दिल्ली समेत 30 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की। छापेमारी में करीब 3 करोड़ रुपए की नकदी और करोड़ों की संपत्ति की जानकारी मिली है। छापेमारी के दौरान बरामद हुए कागजात और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

साल 1990 के बाद हुआ ऐसा

साल 1990 के बाद हुआ ऐसा

बता दें कि साल 1990 के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब हुर्रियत नेताओं को आ रही फंडिंग की जांच करने में तेजी लाई गई है। शुरुआती जांच में जो बातें समाने आई है, उसमें खास यह है कि अलगाववादी नेताओं ने पाक से मिल फंड के जरिए घाटी में आतंक के लिए जरूरी संसाधन इकट्ठा किए और अपनीं संपत्ति में भी इजाफा किया।

महंगी पढ़ाई खर्चा देता है पाक

महंगी पढ़ाई खर्चा देता है पाक

छापे के दौरान इस के संकेत मिले हैं कि बीते 7-8 साल में पाकिस्ता ने 1500 करोड़ रुपए दिए हैं। एनआईए के सूत्रों का यह भी कहना है कि हुर्रियत नेताओं की अय्याश जीवन शैली और उनके बच्चों की महंगी विदेशी पढ़ाई का खर्च पाक की ओर से दिए गए फंड से ही आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+