मोदी की ललकार, 30 सालों में नहीं मिला रोजगार, मैं लाऊंगा कश्मीर में विकास
श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्रीनगर से कांग्रेस और नेशनल कांग्रेस को ललकारते हुए उन्हें कश्मीर के विकास को बाधित करने का दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जम्मू एवं कश्मीर के लोगों ने कड़ाके की ठंड में भारती तादात में मतदान किया उसी तरह उन्हें आगे के चरणों में भी उसी तरह से मतदान करें। उन्होंनों लोगों से अपील की कि वो भारतीय जनता पार्टी की एक बहुमत वाली सरकार बनाएं फिर हम सब एक हैं और हम विकास की एक नई राजनीति को लेकर आगे बढ़ेंगे।

मोदी ने कहा कि कश्मीर में विकास का एक मंत्र है जो युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराएगा। मोदी ने कहा कि मुझे अलगाव नहीं चाहिए, एकजुटता चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास की राजनीति को आगे बढ़ाने की जरूरत है। लोगों से एक मजबूत और स्थिर सरकार चुनने का आग्रह करते हुए मोदी ने आश्वस्त किया कि उन्हें जो प्यार मिल रहा है उसे वह विकास के जरिए सूद सहित लौटा देंगे।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस वाले बड़े चतुर लोग हैं। जब जनता हिसाब मांगती है तो भाग जाते हैं। उन्होंने कहा कि देश को वंशवाद से मुक्ति नहीं दिलाएंगे तो लोकतंत्र का सच्चा फल नहीं खा पाएंगे। मोदी की रैली को देखते हुए घाटी में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications