कश्मीर घाटी में भूकंप के झटके, नुकसान की कोई खबर नहीं

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की घाटी में आज मध्यम तीव्रता वाला भूकंप के झटके से कांप उठी। कश्मीर में 5.5 की तीव्रता वाला भूकंप का झटका आया लेकिन किसी भी क्षति का कोई समाचार नहीं है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में हिंदूकुश क्षेत्र में था।

earth quake

भूकंप के वक्तडर के मारे कुछ लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। हलांकि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी हिस्से में भी शाम जोरदार भूकंप महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6 आंकी गई।

पाक मीडिया की खबरों के मुताबिक देश के उत्तर पश्चिमी प्रांत खबर पख्तूनख्वा और अफगानिस्तान की सीमा से सटे कबायली इलाकों में स्थानीय समय के मुताबिक शाम 4:48 बजे भूकंप महसूस किया गया।

खबरों में बताया गया है कि भूकंप के झटके उत्तर पश्चिमी प्रांत की राजधानी पेशावर, स्वात, मलकंद, चित्राल, स्वात और निचले दीर एवं अफगानिस्तान से सटे इलाकों में महसूस किया गया।इस भूकंप का केंद्र हिंदू कुश पर्वत में 200 किलोमीटर की गहराई में माना जा रहा है।पाकिस्तान दुनिया में भूकंप के लिहाज से सर्वाधिक संवेदनशील माना जाता है। गौरतलब है कि अक्टूबर 2005 में 7.5 की तीव्रता वाला जोरदार भूकंप आने से बड़े पैमाने पर तबही मची थी। करीब 80,000 लोग मारे गए थे और हजारों लोग बेघरबार हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+