कश्मीर में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, SHO शहीद, 4 जवान घायल

आंतकियों के इस अचानक हमले से पुलिस में अफरा-तफरी मच गई, जबकि हमले के बाद भीड़ की आड़ में आतंकी भागने में कामयाब हो गए। इस आतंकी हमले में पुलिस स्टेशन के एसएचओ समेत 4 पुलिस कर्मी घायल हो गए जिन्हें बाद में ईलाज के लिए श्रीनगर अस्पताल ले जाया जा रहा है। जहां एसएचओ की मौत हो गई, जबकि बाकी के चार जवान घायल है उन का इलाज चल रहा है।
वहीं हमले के बाद पुलिसबल सर्तक हो गए है। अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है। वहीं घटनास्थल के लिए भी पुलिसबल को रवाना कर दिया गया है। फरार आतंकियों की तलाश में पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications