श्रीनगर में आतंकी हमला, CISF का एक जवान शहीद

श्रीनगर । जम्मू कश्मीर में आंतकियों ने एकबार फिर से सरेआम आंतकी वारदात को अंजाम लिया है। श्रीनगर के इकबाल पार्क में आंतकियों ने केन्द्रीय रिजर्व बल पर हमला कर दिया। बाजार में खरीदारी करते वक्त आंतकियों ने इनपर हमला कर दिया। इस हमले में एक सीआईएसएफ का एक जवान शहीद हो गया, जबकि दूसरा जवान गंभीर रुप से घायल हो गया।

हमला सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर उस समय हुआ जब सीआईएसएफ के दो जवान इकबाल पार्क के नजदीक के पास एक व्यस्त बाजार में खरीदारी कर रहे थे। दोनों निहत्थे थे। दोनों खरीदारी में मशगूल थे कि तभी बाइक पर सवार दो आंतकियों ने उनपर हमला कर दिया। बीच बाजार में उन्होंने साइलेंसर पिस्तौल का इस्तेमाल कर दोनों सीआईएसएफ जवानों पर हमला कर दिया।

 Militants attack CISF jawans in Srinagar, 1 dead.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आतंकवादियों की संख्या दो थी, जो बाइक पर सवार होकर आए थे। साइलेंसर लगी पिस्तौलों का इस्तेमाल कर उन्होंने जवानों को नजदीक से गोली मारी और वहां से फरार हो गए। इस दौरान जवानों के पास कोई हथियार नहीं था। उन्होंने कहा कि जवानों को यहां के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनमें से एक की मौत हो गई और दूसरे का उपचार चल रहा है।

फरार आतंकियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। हमलावरों की धरपकड़ के लिए व्यापक अभियान छेड़ दिया गया है। लोगों से पूछताछ कर उनका हुलिया जानने की कोशिश की जा रही है। वहीं पुलिस ने शहीद सीआईएसएफ जवान के घरवालों को वारदात की जानकारी दे दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+