जम्मू कश्मीर: दो लड़कियों के साथ बिस्तर पर लेटे डीएम की तस्वीरें वायरल
जम्मू कश्मीर: दो लड़कियों के साथ बिस्तर पर लेटे डीएम की तस्वीरें वायरल
श्रीनगर। उधमपुर जिले के उपायुक्त और जिला मजिस्ट्रेट नीरज कुमार की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनको पद से हटा दिया गया है। नीरज कुमार की 3-4 तस्वीरें व्हाट्सएप और फेसबुक पर वायरल हैं, जिनमें वो एक हो होटल के कमरे में दो लड़कियों के साथ बेड पर दिख रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर कैडर के आइएएस अधिकारी नीरज कुमार की दो लड़कियों के साथ नशे की हालत में बैड पर लेटे हुए तस्वीरें सामने आने के बाद ये तेजी ये वायरल हो गईं। नीली शर्ट पहने कुमार के साथ लड़कियां भी नशे में दिख रही हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद राज्य सरकार ने उनको डीएम पद से हटा दिया गया है।
2010 बैच के अधिकारी नीरज की ये तस्वीरें सामने आने की बात पर राज्य के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि तस्वीरें सामने आते ही मामले में ऐक्शन लिया गया है। हालांकि तस्वीरें असली हैं या इनके साथ छेड़छाड़ की गई है, इसको लेकर अभी कुछ साफ नहीं है। मामले पर नीरज कुमार ने कोई कमेंट नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications