घाटी में मौत का तांडव, भूस्खलन से 75 की मौत, कई लापता

श्रीनगर। घाटी इन दिनों बाढ़ और भूस्खलन जैसे प्रकृतिक आपदाओं से परेशान है। घाटी में मौत का तांडव चल रहा है। पिछले 48 घंटों से हो रही भारी बारिश कहर बनकर टूटी है। भरी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन में 75 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। बुधवार को भी 9 लोगों की मौत हो गई थी। भूस्खलन सबसे बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। जहां75 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है वहीं कई लोग लापता है।

flood in jammu

वहीं भारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद हो जाने से सैकड़ों वाहन रास्ते में में फंसे हुए हैं। मुगल रोड का भी काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा बाढ़ से राज्य में करीब 15 पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। एक इलाके से दूसरे इलाकों को जोड़ने वाली सड़कें भी बह चुकी हैं। संपर्क टूट गया है। भूस्खलन के कारण सैकड़ों घर भी गिर गए हैं।

भारी बारिश के बाद घाटी की महत्वपूर्ण नदियां झेलम, चिनाब खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और प्रशासन ने बाढ़ के लिए नया अलर्ट जारी किया है। इस बीच सरकार ने एहतियातन राज्य में तीन दिन के लिए सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए हैं। वहीं बाढ़ की विभीषिका को देखथे हुए सेना ने जम्मू संभाग में ऑपरेशन मेघ राहत छेड़ दिया है। घाटी में निचले इलाकों में बाढ़ से लोगों को बचाने में सेना जुटी हुई है। कश्मीर में भी भारी तबाही हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+