जम्मू कश्मीर में भीड़ ने डिप्टी एसपी की पीट-पीटकर की हत्या
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर स्थित नौहट्टा में राज्य के सेक्युरिटी विंग में डीप्टी एसपी की भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार-शुक्रवार की रात में भीड़ ने डीप्टी एसपी मोहम्मद अयूब पंडित की पीट-पीट कर हत्या कर दी।

मस्जिद के बाहर हुई घटना
वहीं पुलिस को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी छानबीन शुरू की, तब उन्हें इस बात का पता चला कि जिस शख्स को भीड़ ने पीट कर मार डाला है वो राज्य पुलिस का ही अधिकारी है। पुलिस ने ही जानकारी दी जब अयूब पर भीड़ ने हमला किया तो वो ऑन ड्यूटी थे।
बता दें कि आज रमजान का आखिरी शुक्रवार है जिसके चलते राज्य, खासतौर से घाटी में सुरक्षा व्यवस्था सख्त है। आज अलगाववादी संगठनों ने भी विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान कर रखा है जिसके चलते सुरक्षा में काफी सख्ती की गई है।












Click it and Unblock the Notifications