गिलानी ने पाकिस्तान-चीन को कहा थैंक्यू, बताया दोस्त
नई दिल्ली। हुर्रियत नेता सैयद अली गिलानी ने शुक्रवार (9 सितंबर) को चीन और पाकिस्तान को शुक्रिया कहा है। उन्होंने जम्मू और कश्मीर में 'संघर्ष' का 'समर्थन' के लिए दोनों मुल्कों को धन्यवाद कहा है।

बता दें कि गिलानी को प्रेस वार्ता संबोधित करने की अनुमति नहीं मिली है इसलिए उन्होंने वीडियो जारी किया है।
वीडियो में गिलानी ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने अलगाववादियों, व्यापारियों और पत्रकारों की सूची बनाई है जिन्हें वो मारना चाहते हैं।
हिंसा को भड़काना रखेंगे जारी
गिलानी की ओर से यह बयान तब सामने आया है जब सरकार की ओर से यह इशारा आया है वि अलगाववादियों की सुविधाओं को खत्म कर देगा।
जमात-ए-इस्लामी के पूर्व सदस्य गिलानी ने इशारों में कहा है कि अलगाववादी हिंसा को भड़काना जारी रखेंगे।
गिलानी ने कहा कि आजादी के मौजूदा संघर्ष ने हमारे लक्ष्य को और भी मजबूत बनाया है।
पाक हमारा दोस्त
उन्होंने दावा किया है कि 'पाकिस्तान ने साबित कर दिया है कि वो दोस्त और शुभचिंतक है। हम उन चीन, नॉर्वे, न्यूजीलैंड, सऊदी अरब,ईरान सरीखे मुल्कों और इस्लामिक संगठनों को शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने इस पर चिंता जाहिर की।'
इससे पहले गिलानी ने पत्रकारों को प्रेस वार्ता करने के लिए अपने आवास पर बुलाया था लेकिन सुरक्षाकर्मियों के हस्तक्षेप करने के बाद वार्ता रद्द कर दी गई थी।
पाकिस्तान ने भी अलापा है राग

वहीं कश्मीर पर पाकिस्तान ने कहा है कि पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र के जनरल एसेंबली सेशन में उठाएंगे।
उनके कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि 'प्रधानमंत्री ने आज (9 सितंबर) की बैठक में भारत की ओर से कश्मीर में ज्यादा सुरक्षाबल प्रयोग किए जाने पर चिंता जाहिर की है। इस मुद्दे को UNGA सेशन में उठाएंगे। UNGA की बैठक लिए यह एजेंडा हमारे लिए महत्वपूर्ण होगा।'
-
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
MP News : किसान के निमंत्रण पर ग्राम मोइली पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सादगी के साथ मनाया जन्मदिन -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
LPG Crisis India: रसोई गैस की किल्लत होगी खत्म! कई साल बाद भारत ने ईरान से खरीदा एलपीजी, कब पहुंचेगा भारत? -
Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात? -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
Kashmiri Asiya Andrabi कौन है? दिल्ली कोर्ट ने क्यों सुनाई उम्रकैद? 24 साल से जेल में पति अलगाववादी 'आशिक' -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications