त्राल पहुंचें गिलानी, सभा में फिर लहराया पाक का झंडा
श्रीनगर। हुर्रियत नेता सैयद अली गिलानी पुलिस को चकमा देकर एक बार फिर से त्राल पहुंच गए हैं। गिलानी ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में स्थित त्राल पहुंचकर पहले से आयोजित एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान एक बार फिर से उनकी सभा में पाकिस्तान का झंडा लहराया गया।

भारत सरकार के सख्त रुख के बावजूद गिलानी की त्राल में आयोजित सभा में पाकिस्तान का झंडा लहराया गया। गिलानी इतने पर भी नहीं रुकें। उन्होंने भारत की पवित्र अमरनाथ यात्रा का विरोध किया है और कहा कि अमरनाथ यात्रा का समय दो महीने की नहीं होनी चाहिए।
गिलानी की माने तो कश्मीर के अलगाववादी नेता चाहते हैं कि अमरनाथ यात्रा का वक्त घटाकर 1 महीने कर दिया जाए।सभा को संबोधित करने से पहले गिलानी पुलिस गोलीबारी में युवक के घर उनके परिजनों से मिलने पहुंचें। आपको बता दें कि कश्मीर में स्थिति गंभीर होने के बाद 84 साल के हुर्रियत नेता गिलानी के हैदरपोरा स्थित निवास पर नजरबंद कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications