हिजबुल की धमकी, 26 जनवरी ना मनाएं कश्मीर के लोग, वर्ना बहेगा खून

आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन ने कश्मीर के लोगों से गणतंत्र दिवस ना मनाने को कहा है। साथ ही कश्मीर के नेताओं को बिना सुरक्षा के 15 मिनट रहकर दिखाने की चुनौती दी है।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन ने कश्मीर के लोगों से गणतंत्र दिवस की जश्न मनाने वाले कार्यक्रमों से दूर रहने को कहा है। संगठन ने सूबे के लोगों से 26 जनवरी को किसी कार्यक्रम में भाग ना लेने को कहा है। साथ ही कश्मीर के नेताओं को बिना सुरक्षा के दिखते ही मार डालने की धमकी दी है और कहा है कि 15 मिनट को नेता बिना सुरक्षा के रहकर दिखा दें तो उन्हें दूसरी दुनिया में पहुंचा दिया जाएगा।

आतंकियों की धमकी, 26 जनवरी मंगाई तो प्रदेश में बहेगा खून

डेक्कन क्रोनिकल की खबर के मुताबिक, आतंकी संगठन ने जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती को बिना सुरक्षा 15 मिनट के लिए घर से बाहर आने की चुनौती दी है। धमकी में कहा गया है कि 15 मिनट के लिए मुख्यमंत्री और दूसरा कोई नेता घर से बाहर आ गया तो जिंदा नहीं बचेगा। 10 मिनट के एक वीडियो में हिजबुल का एक लड़ाका हाथ में एके-47 लिए सूबे के लोगों और नेताओं को धमकाता नजर आ रहा है। लड़ाका कहा रहा है कि भारत और कश्मीर के नेताओं को लोगों की कोई फिक्र नहीं है और वो कश्मीरियों के नाम पर सिर्फ घड़ियाली आंसू बहाते हैं। लोगों से 26 जनवरी के किसी भी कार्यक्रम और जश्न से दूर रहने को कहा है।

वीडियो में कहा गया है कि अगर उन्हें लगता है कि देश और सूबा उनके साथ है तो फिर 15 मिनट बगैर किसी सिक्योरिटी के रह कर दिखाएं और उसका अंजाम हम बताएंगे। वीडियो में कहा गया है कि कश्मीरी हमारे साथ हैं ना कि भारत के गुण गाने वाले नेताओं के। आपको बता दें कि आने वाले गणतंत्र दिवस को देखते हुए देशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कश्मीर में भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। बीते साल जुलाई में हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के एक एंकाउंटर में मारे जाने के बाद कश्मीर में हालात लगातार बेकाबू रहे हैं। 100 दिन से लंबे कर्फ्यू के बाद हाल ही में घाटी में हालात सामान्य होना शुरू हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+