डोडा में मिली चाइना की पिस्तौलें और ढेर सारे हथियार
डोडा। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के लिये रची जा रही बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिये आतंकवादियों ने डोडा के घने जंगल में हथियार रखने का ठिकाना बनाया, जहां पर पुलिस ने छापा मारा और भारी मात्रा में हथियार बरामद किये। खास बात यह है कि इन हथियारों में चाइनीज़ पिस्तौलें भी हैं, जो गंभीर इशारा कर रही है। जी हां इससे इस बात की आशंका पैदा हो गई है कि कहीं चीन कश्मीर में आतंकवादियों को हथियार की सप्लाई तो नहीं कर रहा है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस और डेल्टा फोर्स की एक टीम ने डोडा में उस गढ़ पर छापा मारा, जहां पर आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। आतंकवादी तो हाथ नहीं लगे, लेकिन हथियार जरूर हाथ लग गये। घने जंगल में में पाये गये हथियारों में एक राइफल 303, दो चाइनीज़ पिस्तौलें, एक स्निपर राइफल 315, देसी पिस्तौल, दो 12 बोर की राइफलें, दो एके-47 की मैगजीन, चाइनीज़ पिस्तौलों की मैगजीन, एके-47 की गोलियां, हैंड ग्रेनेड और भार मात्रा में ग्रेनेड बम पाये गये।
आर्मी कमांडर ने राज्यपाल को दी सुरक्षा की जानकारी

वेस्टर्न कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टनेंट जनरल केजे सिंह ने मंगलवार को राज भवन में राज्यपाल एनएन वोहरा से मुलाकात की और राज्य की सुरक्षा व्यवस्था का ब्योरा दिया। उन्होंने इस दौरान हाल ही में अरनिया सेक्टर में घुसपैठ के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही सुरक्षा से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा की।












Click it and Unblock the Notifications