जम्मू और कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों पर आतंकियों का हमला, दो जवान घायल
जम्मू और कश्मीर के बांदीपोरा में हुए इस हमले में फिलहाल दो जवान घायल बताए जा रहे हैं। आतंकी अपनी फितरत से बाज नहीं आ रहे।
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के बांदीपोरा जिला स्थित शाहगुंड हाजिन में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच बुधवार-बृहस्पतिवार की देर रात गोलाबारी हुई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दौरान 2 जवान घायल भी हुए हैं। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों पर हमला तब जब वो इलाके की घेराबंदी कर रहे थे। इस घटना में अभी अन्य जानकारियों का इंतजार है। समाचार लिखे जाने तक आतंकियों की स्थिति और उनकी संख्या के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी थी।

गौरतलब है कि घाटी में बीते कई दिनों से स्थिति बिल्कुल अशांत है। इसी साल 8 जुलाई को हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के सुरक्षाबलों की ओर से एंकाउंटर में मार दिए जाने के बाद से ही वहां की स्थिति सही नहीं है। इसके बाद से घाटी केे कई इलाकों में सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी गई थी। जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने पैलेट गन से लोगों को काबू में रखने की कोशिश की।
हालांकि इससे वहां के स्थानीय लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई बेगुनाहों को भी पैलेट गन की गोलियों का शिकार होना पड़ा। इसके बाद संसद से सड़क तक बवाल मचा और गृहमंत्रालय ने इसका प्रयोग हद से ज्यादा प्रतिकूल स्थितियों में करने के लिए कहा। इन घटनाओं के चलते घाटी में 132 दिन बाद ट्रेन चल पाई थी। इसी दौरान उरी में सेना के बेस पर हुए हमले में 20 जवान शहीद हो गए थे, जिसके बाद भारत की ओर से पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी। जिसमें सीमापा स्थित करीब 7 से ज्यादा आतंकी ठिकाने नष्ट किए गए थे। हालांकि इसके बाद भी आतंकियों के हमले जारी रहे और इस दौरान भारत पाक के बीच काफी गहमा गहमी बढ़ घई थी। ये भी पढ़ें: नोटबंदी: पुराने नोट डिपॉजिट कराने का कल आखिरी दिन, 30 दिसंबर के बाद क्या होगा?












Click it and Unblock the Notifications