चुनाव आयोग ने पीडीपी को घोषणा-पत्र जारी करने से रोका
जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर में निर्वाचन आयोग ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को सोमवार को अपना चुनावी घोषणा-पत्र जारी करने से रोक दिया है। यह निर्णय रविवार देर रात लिया गया।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पीडीपी को भेजे पत्र में कहा है कि चूंकि राज्य विधानसभा के पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार रविवार को समाप्त हुआ है, इसलिए पीडीपी सोमवार को अपना चुनावी घोषणा-पत्र जारी नहीं कर सकती।
पीडीपी ने रविवार शाम में कहा था कि वह राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सोमवार को अपना चुनावी घोषणा-पत्र जारी करेगी।
निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने कहा कि चुनावी घोषणा-पत्र हालांकि मंगलवार शाम पहले चरण का मतदान समाप्त होने के बाद 26 नवंबर को जारी किया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications