कश्मीर में बादल फटने से 3 की मौत, अमरनाथ और चारधाम यात्रा भी रुकी
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज एकदिवसीय जम्मूकश्मीर दौरे पर है, लेकिन मोदी की इस यात्रा से पहले यहां मौसम बहुत खराब हो चुका है। घाटी में कल रात कई जगहों पर बादल फटने की खबर है। घाटी में बादल फटने से तीन लोगों की मौत की खबरें आ रही है। एक मौत जहां कश्मीर घाटी में हुई है तो वहीं इस वजह से दो अमरनाथ यात्रियों की मौत हो गई है।

बादल फटने से मचा तांडव
सोनमर्ग में गुरुवार शाम बादल फटने से 15 साल की एक लड़की की मौत हो गई। सोनमर्ग के करीब कुलान और गगनगीर गांव में शाम 7.30 बजे बादल फटने से कई घर और बाइक बह गए। वहीं श्रीनगर और अनंतनाग जिलों में ओले बरसे। देर रात तक तेज बारिश होती रही है। बारिश का सिलसिला सुबह भी जारी है। वहीं अमरनाथ यात्रा के शेषनाग पड़ाव के करीब भी बादल फटा। मौसम खराब होने की वजह से अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है।
हिमाचल और उत्तराखंड में भी हालात बिगड़े
लगहातार हो रही बारिश की वजह से हिमाचल और उत्तराखंड में भी हालात बिगड़ते जा रहे है। हिमाचल के कुल्लू में भी गुरुवार को बादल फटा। वहीं, उत्तराखंड में बारिश के कारण चारधाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा रोक दी गई है।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के लिए अगले तीन दिनोंतक लगातार बारिश होने की संभावना जताई है।












Click it and Unblock the Notifications