सेना को मिली बड़ी सफलता, 24 घंटे में मार गिराए 10 आंतकी
भारतीय सेना के उत्तरी कमांड ने बयान जारी कर यह जानकारी दी है। सेना ने 24 घंटे के भीतर कई ऑपरेशन चलाए।
श्रीनगर। भारतीय सेना ने 24 घंटों के भीतर 10 आतंकी मार गिराए हैं। यह जानकारी शनिवार को सेना के उत्तरी कमांड ने एक ट्वीट के जरिए दी। सेना को यह कामयाबी कश्मीर में मिली। बताया गया कि सारे आतंकी हथियारों से लैस थे। इन मारे गए 10 आतंकियों में बुरहान वानी का वारिस सबजार अहमद बट्ट भी शामिल है।
सबजार को सेना ने त्राल में मार गिराया। कई घंटों चली मुठभेड़ के दौरान सबजार के साथ दो अन्य आतंकी ढेर हुए हैं। इससे पहले बारामूला के रामपुर सेक्टर में 6 घुसपैठियों को मार गिराया गया है। इनके पास से भी बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं।

त्राल में चलाया था ऑपरेशन
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार,सुरक्षा बलों ने त्राल के सोइमो गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया था। यहां हिजबुल आतंकियों को छिपे होने की सूचना मिली थी। अधिकारी ने यह जानकारी भी दि कि शुक्रवार रात को सेना की पैट्रोलिंग पार्टी पर फायरिंग की थी।
शुक्रवार (26 मई) को भी सेना की कार्रवाई में BAT के दो आतंकी मार गिराए गए थे। बताया गया था कि ये दोनों जिस वक्त भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे उसी समय भारतीय सेना के मुस्तैद जवानों ने उन्हें मार गिराया। इन कार्रवाइयों के बाद सैन्य विशेषज्ञों का मानना है कि इससे सेना का मनोबल बढ़ेगा।
Relentless operations thwart desperate attempts by Pakistan to boost terror activities in Jammu and Kashmir. Statement attached. @adgpi pic.twitter.com/TShVCxlTmU
— NorthernComd.IA (@NorthernComd_IA) May 27, 2017












Click it and Unblock the Notifications